Barabanki News: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए गोंडा कोर्ट के जूनियर असिस्टेंट, एक की मौत दूसरा घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

ड्यूटी पर जाने के लिए निकले थे दोनों

रामनगर/बाराबंकी, अमृत विचार: थाना क्षेत्र के तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि साथी गम्भीर रूप से घायल हो गया। दोनों गोंडा कोर्ट में जूनियर असिस्टेंट के पद पर कार्यरत है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना नगर कोतवाली के राजापुर कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय वीरेंद्र दुबे पुत्र बैकुंठ नाथ ट्रेन के द्वारा गोंडा ड्यूटी पर जा रहे थे। वह बुढ़वल रेलवे स्टेशन पर उतरकर कस्बा रामनगर निवासी अपने दोस्त आकाश मौर्या के साथ बाइक पर सवार होकर दोनों साथ मे ड्यूटी के लिए निकले थे जैसे ही वह स्टेशन मार्ग से निकलकर गोंडा बहराइच हाईवे पर पहुंचे उसी समय बाराबंकी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर भिजवाए जहां पर चिकित्सकों ने वीरेंद्र को मृत घोषित कर दिया और आकाश का इलाज किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने बताया मृतक के शव को पीएम के लिए भेजा गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित समाचार