जौनपुर में युवक को जलाया: अज्ञात लोगों ने पेट्रोल डालकर लगाई आग, शरीर का 50% हिस्सा जला  

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के बक्शा क्षेत्र में रविवार और सोमवार की रात करीब ढाई बजे सो रहे युवक पर अज्ञात लोगों ने पेट्रोल छिड़क आग लगा दी। शोर सुनकर परिजनों ने आग बुझाकर समीप स्थित नौपेड़वा सीएचसी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने बेहतर उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। युवक के शरीर का करीब 50 प्रतिशत भाग जल गया है। 

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जिले में बक्शा थाना क्षेत्र के बेलापर गांव निवासी राजेन्द्र प्रसाद यादव का 30 वर्षीय पुत्र विनोद वाहन चलाकर परिवार का जीविकोपार्जन करता है। नौपेड़वा बाजार के पीछे नहर पर स्थित घर पर टिन सेट में चारपाई डालकर सोते समय रविवार की रात में पहुंचे अज्ञात लोगों ने उसके शरीर पर पेट्रोल छिड़क आग लगा दी और भाग गए। 

युवक द्वारा शोर मचाने पर उठे परिजनों ने किसी तरह आग बुझा समीप स्थित सरकारी अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार पश्चात जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। दो भाइयों में बड़ा झुलसे विनोद के पिता राजेंद्र फालिस के शिकार हैं, जबकि पत्नी की मृत्यु तीन साल पहले हो चुकी है। घटना की सूचना सुबह थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह को मिली तो दर्जनभर से अधिक की संख्या में पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घटना की जानकारी ली।

ये भी पढ़े :
UP Weather Update: चक्रवात मोन्था का असर....यूपी के पूर्वांचल जिलों में बारिश, तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट

 

संबंधित समाचार