वर्जिनिटी सर्टिफिकेट मामला : जांच में बड़ा खुलासा...मदरसे से नहीं था कोई लेना देना, छात्रा तो इंटर कॉलेज की थी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। पाकबड़ा क्षेत्र स्थित जामिया अहसानुल बनात गर्ल्स मदरसा में नाबालिग छात्रा से वर्जिनिटी सर्टिफिकेट की मांग के मामले में प्रशासनिक जांच के बाद नया मोड़ आया है। जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की संयुक्त जांच में यह खुलासा हुआ कि आरोपी छात्रा मदरसे की नहीं थी, बल्कि उसी परिसर में संचालित जामिया असानुल बनात इंटर कॉलेज में 7 वीं कक्षा पास अब आठवीं कक्षा की छात्रा थी।

अधिकारियों की रिपोर्ट के अनुसार, मदरसा प्रबंधन का उक्त छात्रा से कोई लेना-देना नहीं है। परिसर में संचालित पांच शैक्षणिक संस्थाओं के सभी मान्यता संबंधी दस्तावेज भी जांच टीम को सही मिले। वहीं, कुछ कर्मचारियों के अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। चंडीगढ़ निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दी थी कि उसकी 13 वर्षीया बेटी से इंटर कॉलेज में दाखिले के दौरान वर्जिनिटी सर्टिफिकेट मांगा गया और मना करने पर उसका नाम काट दिया गया। मामले में पुलिस ने एडमिशन इंचार्ज को गिरफ्तार जेल भेज दिया। आरोपी प्रधानाचार्य रहनुमा की तलाश कर रही है।

 

संबंधित समाचार