गोंडा : खंड शिक्षा अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल, आरके सिंह बने बीईओ मुख्यालय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

डॉ. समय प्रसाद पाठक को मुजेहना व उपेंद्र त्रिपाठी को झंझरी में मिली तैनाती

गोंडा, अमृत विचार। बीच शैक्षिक सत्र जिले के सभी ब्लाकों के खंड शिक्षा अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल किया गया है। बीए‌सए ने सभी ब्लाकों के खंड शिक्षा अधिकारी बदल दिये हैं। झंझरी ब्लाक के बीईओ डा समय प्रकाश पाठक को पण्डरी कृपाल भेजा गया है। उनके पास मुजेहना का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। जबकि मुजेहना के खंड शिक्षा अधिकारी उपेन्द्र त्रिपाठी को मुजेहना से झंझरी भेजा गया है‌।

खंड शिक्षा अधिकारी शशांक कुमार सिंह को पण्डरी कृपाल से बभनजोत, मनीष कुमार सिंह को रूपईडीह से तरबगंज, चन्द्र भूषण पाण्डेय को इटियाथोक से परसपुर, नूतन जायसवाल को कर्नलगंज से बेलसर, श्रवण कुमार तिवारी को हलधरमऊ से वजीरगंज, सीमा पाण्डेय को कटरा बाजार से हलधरमऊ में तैनाती दी गयी है‌। 

परसपुर के बीईओ रहे सुशील कुमार सिंह को कर्नलगंज भेजा गया है। बीईओ रियाज अहमद को तरबगंज से रूपईडीह व राम खेलावन सिंह को बेलसर से बीईओ मुख्यालय बनाया गया है‌ वह नगर क्षेत्र का कार्य भी देखेंगे। खंड शिक्षा अधिकारी हेमलता त्रिपाठी को वजीरगंज से नवाबगंज, हर्षित पाण्डेय को नवाबगंज से मनकापुर, अंजनी कुमार सिंह को मनकापुर से कटरा बाजार, गीताजंलि को छपिया से इटियाथोक तथा महेन्द्र कुमार यादव बभनजोत से छपिया भेजा गया है।

खंड शिक्षा अधिकारी कोमल यादव को नगर क्षेत्र कार्यालय में सहयोग के लिए तैनात किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल तिवारी ने सभी को अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है।

संबंधित समाचार