हरदोई : शादी की सालगिरह के दिन घर से भागी पत्नी, तो पति ने कर ली सुसाइड

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

पहले भी दो बार कर चुकी थी ऐसी ही हरकत,शर्मिंदगी में गवां दी ज़िंदगी

हरदोई। शादी की पहली सालगिरह के दिन पत्नी घर से भाग निकली,इसका पता होते ही पूरे गांव में शोर होने लगा, इज़्ज़त के डर उसे ढूंढने निकला पति जब थक गया तो वापस घर नहीं लौटा, बल्कि रास्तें में ही पत्नी की साड़ी से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव कब्ज़े में लेते हुए उसका पोस्टमार्टम कराया है।

बताया गया है कि कछौना कोतवाली के रैंगाइया खेड़ा निवासी 25 वर्षीय सुधीर पुत्र गयाप्रसाद ने रविवार की देर शाम को गांव के दक्षिण पत्नी की साड़ी से जामुन आए पेड़ से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। इसका पता होते ही वहां काफी लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेते हुए पूरे मामले की गहराई से जांच शुरु कर दी है।

जैसा कि बताया गया है कि सुधीर की पिछले साल 26 अक्टूबर को बिहार के समस्तीपुर की एक युवती से शादी की थी। रविवार को सुधीर की शादी की सालगिरह थी,उसने अपने कुछ साथियों को दावत पर भी बुलाया था,लेकिन उसी बीच पत्नी घर से भाग गई। सुधीर इज़्ज़त से डरते हुए चुपचाप पत्नी को ढूंढने निकल पड़ा,देर शाम तक वह ढूंढता रहा,लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

शर्मिंदगी के चलते सुधीर घर नहीं लौटा बल्कि वहीं रास्ते में पत्नी की साड़ी से फांसी लगा कर जान गवां दी। बताते है कि उसकी पत्नी पहले भी दो बार ऐसी ही हरकत की थी,लेकिन तब उसे पकड़ लिया गया था। उसकी इन्ही हरकतों के चलते सुधीर गांव में किसी से नज़र नहीं मिला पाता था। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।

95 हज़ार ले कर बिचौलिए ने कराई थी शादी

सुधीर के घर वालों का कहना है कि हरपालपुर कस्बे के रहने वाले एक शख्स ने 95 हज़ार रुपये ले कर सुधीर की शादी कराई थी। पत्नी के घर से भागने के बारे में सुधीर ने बिचौलिए से अपनी बात कही,उसने सुधीर की पत्नी को समझाने के बजाए और उसका मज़ाक उड़ाया। सुधीर के घर वालों का कहना है कि अगर बिचौलिया सख्ती से डांट-डपट देता तो शायद ऐसी नौबत नहीं आती।

संबंधित समाचार