Rampur: शराब फैक्ट्री से निकल रही जहरीली गैस, लोग परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। राष्ट्रीय लोकदल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव रोहिलखंड प्रभारी मोहम्मद उस्मान बबलू ने संचालित शराब फैक्ट्री के विरोध में मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति को केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह को पत्र लिखा है।

उस्मान कहा कि शराब फैक्ट्री से प्रदूषण गैस निकल रही हैं जिससे आसपास के लोगों को हार्ट अटैक, कैंसर टीवी टाइफाइड लिवर किडनी जैसे तमाम रोग फैल रहे हैं। उद्योगपतियों को इस चीज से कोई फर्क नहीं पड़ रहा पेड़ पौधे सूख रहे हैं। सरकार पेड़ लगाने की बात करती है। वहीं शराब फैक्ट्री द्वारा पेड़ों को जलाने का काम किया जा रहा है। 

जिसे राष्ट्रीय लोकदल किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। ग्राम पंचायत नौगांव निवासी इदरीश अंसारी मेहनत मजदूरी करने रोज रामपुर बरेली गेट आते हैं। उनमें से कई का शराब फैक्ट्री के सामने अचानक दम घुटने लगा। बेहोश होकर जमीन पर गिर गए, आसपास के लोगों ने जिला अस्पताल भेजा अभी भी उनकी हालत ठीक नहीं है। इस मौके पर मास्टर मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद इदरीश अंसारी, साहिल, मोहम्मद अयान, समीना बेगम आदि लोग मौजूद रहे।

 

संबंधित समाचार