अमरोहा: डिडौली में तीन दुकानों से लाखों की चोरी
अमरोहा,अमृत विचार। बेखौफ चोरों ने डिडौली में सर्विस सेंटर समेत तीन दुकानों से लाखों रूपए का सामान साफ कर दिया। चोरों ने जिस जगह चोरी की घटना को अंजाम दिया,वह कोतवाली से करीब सौ मीटर की दूरी पर है। इससे लोगों में दशहत का माहौल है। चोरों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। …
अमरोहा,अमृत विचार। बेखौफ चोरों ने डिडौली में सर्विस सेंटर समेत तीन दुकानों से लाखों रूपए का सामान साफ कर दिया। चोरों ने जिस जगह चोरी की घटना को अंजाम दिया,वह कोतवाली से करीब सौ मीटर की दूरी पर है। इससे लोगों में दशहत का माहौल है। चोरों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में लगी है। ठंड के मौसम में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। चोरी की घटना से पुलिस की पेट्रोलिंग की पोल भी खुल रही है,आखिर पुलिस रात में कितनी गश्त करती है।
अमरोहा निवासी प्रशांत कुमार की डिडौली में पूरनपुर रोड पर इलेक्ट्रोनिक्स की दुकान है। शनिवार की रात वह रोजाना की तरह ही दुकान बंद कर घर चला गया। किसी समय चोर शटर तोड़कर दुकान में दाखिल हो गए। चोरों की संख्या सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से करीब दस बताई जा रही है। यहां से दस हजार रुपये की नकदी, 70 घड़ी, छह एलईडी लाइट सहित दो लाख रुपये का माल चोरी कर ले गए। इसके बाद चोरों ने इसके निकट सैंतली निवासी मुंसफ की किराना की दुकान को निशाना बनाया। यहां से भी एक लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। इसी रात चोरों ने बुढ़नपुर में मूढ़ा इम्मा निवासी मोबीस के सर्विस सेंटर में चोरी को अंजाम दिया। यहां नकब लगाकर तकरीबन 50 हजार रुपये का माल चोरी कर ले गए।
रविवार की सुबह चोरी की जानकारी हुई। आस पास के दुकानदार और लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पाकर पुलिस पहुंची। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। चोरी की घटना से लोगों में दशहत का माहौल है। डिडौली कोतवाल अजय कुमार सिंह ने बताया कि चोरी की जानकारी मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
चोरों ने दुकान के ताले तोड़ साफ कर दिया सामान
रहरा। थाना क्षेत्र के गांव छपना में बीती रात चोरों ने एक मोबाइल की दुकान का ताला काटकर उसमें लगभग डेढ़ लाख का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित को सुबह होने पर चोरी की जानकारी हुई। जानकारी होने के बाद में थाना रहरा पहुंचकर तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद भी मुकदमा कायम नहीं किया है। जिससे गांव में दहशत का माहौल है। गांव छपना में आरके फोटो स्टूडियो के नाम से राहुल पुत्र सुंदर सिंह जाटव मोबाइल एवं वीडियोग्राफी की दुकान रोड पर स्थित है। पुलिस गांव में गश्त पर रहती है,लेकिन चोरों ने किसी समय दुकान का ताला तोड़कर दुकान में से हार्डडिस्क, शादियों के वीडियो एवं फोटो, एक एलसीडी, एक वीडियो, कैमरा, एक फोटो कैमरा, प्रिंटर, और गल्ले में रखी 8 हजार रुपए की नगदी, के अलावा अन्य सामान भी समेट कर फरार हो गए। जबकि गांव छपना में 2 कॉन्स्टेबल तैनात थे। जब दुकान में ताला तोड़कर चोरी हो रही थी। तो वह दोनो कांस्टेबल कहां पर थे। इस मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक रहरा सत्येंद्र कुमार यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला मेरी जानकारी में नहीं है। अगर कोई घटना हुई है, तो उसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
