बदायूं: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बदायूं, अमृत विचार। तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची। शव का पोस्टमार्टम कराया। घायलों को भर्ती कराया गया है।

हादसा मुरादाबाद-फर्रुखाबाद राजमार्ग पर थाना अलापुर क्षेत्र के कस्बा सखानू के पास हुआ। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला विजय नगला निवासी अमन भारद्वाज (20) पुत्र कृष्ण कुमार भारद्वाज काम निपटाने के बाद अपने दोस्त हिमांशु के साथ उसावां से वापस बाइक से लौट रहे थे। कस्बा जगत के पास सामने से आई ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी। 

हादसे में अमन भारद्वाज, हिमांशु और ट्रैक्टर चालक सत्येंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पुलिस तीनों घायलों को अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सक ने अमन भारद्वाज को मृत घोषित कर दिया। हिमांशु को प्राथमिक उपचार के बाद वापस भेज दिया। वहीं चालक सत्येंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

संबंधित समाचार