देवरिया में पारिवारिक विवाद के चलते मारपीट, भाई भतीजियों पर हमला ; केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के रूद्रपुर में मंगलवार शाम मामूली विवाद में एक व्यक्ति ने अपने भाई तथा भतीजियों पर धारदार हथियार से हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने यहां बताया कि रूद्रपुर कस्बे के पूर्वी टोला निवासी अबूबकर अंसारी का अपने भाई अमजद से से ई-रिक्शा चार्जिंग को लेकर विवाद हो गया। जिस पर आक्रोशित अमजद ने धारदार हथियार से अपने भाई अबूबकर पर हमला कर दिया। 

अबूबकर को बचाने आई भतीजी तबस्सुम और रूखसार पर भी अमजद ने हमला कर दिया। घायल दो युवतियों को बेहतर उपचार के लिए डाक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। इस घटना में अमजद को भी चोटें आई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

ये भी पढ़े : 

बाराबंकी में राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार: पकड़ा गया आरोपी, जाल में फसें घायल मोर का इलाज कर रही डॉक्टरों की टीम  

संबंधित समाचार