बदायूं: बाइक सवार दंपती से लूट करने का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कादरचौक, अमृत विचार। ससुराल से लौट रहे बाइक सवार युवक की पत्नी से बाइक सवार बदमाशों ने लूट की थी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। एक बदमाश को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था। मंगलवार रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक और बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसे जेल भेजा गया है। 

कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव सिवाय हामिदपुर निवासी अनिल कुमार पुत्र कल्लू राजपूत अपनी 26 अक्टूबर को अपनी पत्नी सावित्री के साथ बाइक से अपनी ससुराल शाहजहांपुर के थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव शेरगंज से वापस लौट रहे थे। रास्ते में गांव ततारपुर के पास बाइक सवारों ने बाइक रोककर सावित्री से रुपये और आभूषण लूट लिए थे। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। 

पुलिस ने दो अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की थी। अगले दिन पुलिस ने लूट करने के आरोपी थाना मुजरिया क्षेत्र के गांव सेखानगला निवासी वीरेश पुत्र राजाराम को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने अपने साथी का नाम बताया था। पुलिस फरार आरोपी अलापुर थाना क्षेत्र के गांव अठर्रा कुनिया निवासी सत्यपाल पुत्र नन्हू सिंह की तलाश कर रही थी। मंगलवार रात पुलिस को उसके बारे में जानकारी मिली। मुखबिर ने बताया कि गांव मामूरगंज के पास 500 मीटर आगे आग के बाग में संदिग्ध व्यक्ति हैं। 

पुलिस ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही संदिग्ध लोग भाग ने लगे। पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। सत्यपाल के पैर में गोली लगी। वह घायल होकर जमीन पर गिर गया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। उसके पास से महिला से लूटा गया कुंडल, एक तमंचा, तीन जिंदा कारतूस, एक खोखा और एक टॉर्च बरामद हुई। सूचना मिलने पर सीओ उझानी डॉ. देवेंद्र कुमार सिंह ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने घायल बदमाश का जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक धनजंय सिंह ने बताया कि लूट के आरोपी को पकड़कर जेल भेज गया है।

संबंधित समाचार