कानपुर श्रद्धांजलि सभा : कोरोना महामारी में बिछड़े लोगों के लिए दो मिनट का मौन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

यीशु मसीह के समक्ष बीमारों के जल्द स्वस्थ होने की कामना

कानपुर, अमृत विचार। क्रिश्चियन सिमेट्री बोर्ड (ईसाई कब्रिस्तान)चुन्नीगंज, कानपुर में भारत की पहली कोविड 19 मेमोरियल वॉल स्मारक पर ईसाई समाज के लोगों ने दो मिनट का मौन रख कर कोरोना महामारी में बिछुड़े लोगों को श्रद्धांजलि दी।

बुधवार को बुधवार को शाम 4:00 बजे क्रिश्चियन सिमेट्री बोर्ड के सचिव पादरी डायमंडी यूसुफ के साथ कानपुर शहर के सभी गणमान्य लोगों के साथ तथा फादर सिस्टर पादरी ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए प्रभु यीशु  से प्रार्थना की। 

साथ ही बीमारों एवं पीड़ितों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई। क्रिश्चियन सिमेट्री बोर्ड की इस पहल से जुड़ कर लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। क्रिश्चियन सिमेट्री बोर्ड के सचिव पादरी डायमंड यूसुफ की अध्यक्षता में शोकसभा का आयोजन किया गया। 

पादरी डायमंड यूसुफ ने बताया कि कोविड के दौरान 2021 में इस वॉल का निर्माण कराया गया था जो देश की पहली कोविड वॉल है। इस वॉल पर प्रत्येक वर्ष 29 अक्टूबर को जिन लोगों को कोविड में जान गई है उनकी आत्मा की शांति व शोकाकुल परिवार को प्रोत्यादित करने के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाता है। 

गौरतलब है कि कोरोना महामारी से बड़ी संख्या में अपने लोग हमसे बिछुड़ गए। कई लोगों का अंतिम संस्कार भी विधि विधान से नहीं हो सका। ऐसे में पादरी डायमंड युसूफ क्रिश्चियन सिमेट्री बोर्ड के सभी मेंबर बिछुड़े लोगों के परिवार के साथ खड़े हुए। सर्वधर्म प्रार्थना सभा में रेवरेंट फादर के के एंथोनी, सिस्टर रूपा ने कोरोना काल में असमय मौत के शिकार हुए लोगों को पुष्पांजलि अर्पित की।

 इस विशेष प्रार्थना सभा में माइकल पतरस, मनोज मेकर्टिस, पादरी हनी क्लॉडियस, फादर एके एंथोनी, अनिल ज्ञान प्रकाश, संतोष पाण्डेय, रेंजी मोन जॉन, पादरी संदीप सोलोमन, पादरी मनोज कुमार, जोशुआ जॉन लाल, पादरी जैसन हेब्रोन, पादरी राजकुमार मसीह, मोनिका विलियम आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव