शामली : चोरी के विरोध में चिकित्सकों व कर्मचारियों का प्रदर्शन, ओपीडी सेवाएं प्रभावित, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शामली। शामली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में अधीक्षक कार्यालय से कथित रूप से पांच लाख रुपये की चोरी के मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग को लेकर चिकित्सकों और कर्मचारियों ने कोतवाली थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

पुलिस द्वारा अब तक किसी भी गिरफ्तारी या ठोस प्रगति न होने के विरोध में यह प्रदर्शन बुधवार को सीएचसी अधीक्षक डॉ. दीपक चौधरी के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाह्य रोग विभाग (ओपीडी) की सेवाएं लगभग दो घंटे तक बाधित रहीं। प्रदर्शनकारियों के अनुसार, यह घटना 19 अक्टूबर की है, जब अज्ञात बदमाशों ने कार्यालय की एक अलमारी तोड़कर कथित रूप से पांच लाख रुपये की नकदी चुरा ली थी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अमर दीप ने प्रदर्शनकारियों से मुलाकात कर मामले की जांच तेज करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद आंदोलन समाप्त कर दिया गया। डॉ. दीपक चौधरी, भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के दामाद हैं।  

संबंधित समाचार