पीलीभीत: देर रात घर से निकले युवक का दूसरे दिन फंदे से लटका शव मिलने से हड़कंप 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरखेड़ा, अमृत विचार। संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। देर रात घर से निकलने के बाद उसका शव कुछ दूरी पर पड़ोस के एक गांव में खेत पर फंदे से लटका मिला। परिवार वालों ने मानसिक रुप से अस्वस्थ बताया। पुलिस शव पोस्टमार्टम को भेज पड़ताल कर रही है।

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया मंडन के रहने वाले बाबूराम खेती करते हैं। बताते हैं कि उनका 35 वर्षीय पुत्र राजेश पिछले कुछ समय से मानसिक रुप से अस्वस्थ चल रहा था। उसका इलाज भी परिवार वाले करा रहे थे। बुधवार रात करीब 12 बजे के आसपास राजेश घर से बिना बताए निकल गया। कुछ देर बाद परिवार वालों की नजर पड़ी और राजेश को नदारद देखा को खलबली मच गई। परिजन ग्रामीणों की मदद से उसे तलाशते रहे लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। 

इसके बाद वह घर आ गए। दूसरे दिन गुरुवार सुबह ग्राम जगदीशपुर में खेत में खड़े यूकेलिप्टिस के पेड़ पर राजेश का शव फंदे से लटका मिला। शव देख मौके पर भीड़ जमा हो गई। मार्ग से गुजर रहे गांव के ही शिव कुमार ने मृतक की पहचान की और परिवार वालों को सूचना दी। इस पर परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी की। इस दौरान परिवार ने बीमारी का हवाला दिया और बताया कि इसी से वह परेशान था। किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया। मृतक के दो पुत्री है। घटना के बाद परिवार में चीख पुकार मची रही।

संबंधित समाचार