गोंडा : रिश्वत लेने के आरोप में बालपुर चौकी इंचार्ज निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

करनैलगंज/गोंडा। भारतीय सेना के जवान से डेढ़ लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में बालपुर चौकी इंचार्ज उत्कर्ष पाण्डेय को एसपी विनीत जायसवाल ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

नकहा बसंत निवासी जवान विनीत पाण्डेय के पिता राजेश पाण्डेय पर बीते 13 जून को गांव के ही चार लोगों ने हमला किया था। मामले की विवेचना बालपुर चौकी प्रभारी उत्कर्ष पाण्डेय कर रहे थे। 

आरोप है कि उन्होंने गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जवान से 1.5 लाख रुपये की रिश्वत ली। शिकायत पर एसपी ने एएसपी पश्चिमी राधेश्याम राय को जांच सौंपी। आरोप सही पाए जाने पर 25 अक्टूबर को चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया गया। फिलहाल एएसपी पश्चिमी प्रकरण की जांच कर रहे हैं।

संबंधित समाचार