पीलीभीत: खेती-मकान बेच मायके में रहने का पत्नी बनाती थी दबाव, युवक ने फांसी लगाकर दी जान, चार पर FIR 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीसलपुर, अमृत विचार। ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग आकर युवक के खुदकुशी करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। मृतक के भाई की ओर से पत्नी समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। ये भी आरोप लगाया है कि रात के वक्त मृतक की पत्नी को बेसुध हालत में घर पर छोड़ने का भी दबाव बनाया गया। वहीं, प्रताड़ना की वजह को लेकर उनका कहना है कि पत्नी व अन्य ससुरालिये मृतक पर मकान व खेती बेचकर ससुराल में रहने का दबाव बनाते थे। 

बीसलपुर कोतवाली में दी गई तहरीर में ग्राम अहिरवाड़ा के निवासी अनुराग पुत्र स्वर्गीय रामलड़ैते ने बताया कि उसके भाई अनिकेत मिश्रा की शादी मई 2025 को शाहजहांपुर जनपद के थाना पुवायां क्षेत्र के ग्राम निग्रा सतवां निवासी लवी उर्फ प्रिंसी पुत्री जागीश मिश्रा से हुई थी। कुछ समय बाद से ही लड़की पक्ष भाई पर खेती व मकान बेचकर पुवायां में रहने का दबाव बना रहे थे। अनिकेत ने ऐसा करने से इन्कार कर दिया था। जिसके चलते भैयादूज पर जब वह अपनी पत्नी संग मायके गए थे। इस बीच अनिकेत का साला अमन मिश्रा, नमन मिश्रा घर पहुंचे और अपनी बहन लवी को ले गए थे। 

जमीन व मकान बेचकर अनिकेत पर पत्नी के मायके में ही रहने का दबाव बना रहे थे। आरोप है कि इसे लेकर पत्नी और साले ने मारपीट भी की थी। प्रताड़ना से आहत होकर उनके भाई अनिकेत ने फंदे से लटककर जान दे दी। खुदकुशी करने से पहले भाई ने एक वीडियो भी बनाया, जिसमें पत्नी और अन्य ससुरालियों को खुदकुशी करने के पीछे जिम्मेदार बताया है। उनका कहना है कि मौत की सूचना भेजने के बाद भी दिन में कोई नहीं आया। 

रात करीब12 बजे तीन गाड़ियों में सवार होकर मृतक की पत्नी , दो अन्य महिलाओं समेत 25 लोग असलहों से लैस होकर उनके घर में घुस आए। जबरन अनिकेत की पत्नी को घर पर रोकने लगे। अनिकेत की पत्नी बेहोशी की हालत में थी और मुंह से झाग निकल रहे थे। विरोध करने पर भी न मानने पर पुलिस को सूचना दी गई तो आरोपी वापस चले गए। खुद की जान को भी आरोपियों से खतरा जताया है। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि इस मामले में मृतक की पत्नी समेत चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना में साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका