स्वदेशी उद्योग देश की आर्थिक शक्ति के प्रतीक: डॉ. दिनेश शर्मा
आईआईए के तत्वावधान में कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र में हुआ संवाद
बाराबंकी, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा गुरुवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कुर्सी रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र पहुंचे। इस दौरान इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के तत्वावधान में उद्यमियों ने उनसे भेंट कर औद्योगिक विकास और स्वदेशी उत्पादों के प्रोत्साहन पर चर्चा की।
उद्यमियों ने स्वदेशी उत्पादों के माध्यम से भारत को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों पर विचार साझा किए और पूर्ण रूप से स्वदेशी अपनाने का संकल्प लिया। डॉ. दिनेश शर्मा ने उद्यमियों की पहल की सराहना करते हुए कहा कि स्वदेशी उद्योग न केवल आत्मनिर्भर भारत की नींव हैं, बल्कि देश की आर्थिक शक्ति के भी प्रतीक हैं।
इस अवसर पर आईआईए औद्योगिक क्षेत्र के अध्यक्ष राजेश तिवारी, उपाध्यक्ष सुधीर अग्रवाल, राष्ट्रीय सचिव प्रमित कुमार सिंह, सचिव अमन अग्रवाल, सार्थक अग्रवाल, उमेश राय एवं अमित अग्रवाल सहित कई उद्योगपति उपस्थित रहे।
