रामपुर : कोरियर कंपनी कर्मी साढ़े पांच लाख के मोबाइल लेकर फरार
कोर्ट के आदेश पर चार कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
रामपुर, अमृत विचार: कोरियर में काम करने वाले चार युवकों ने साढ़े पांच लाख के मोबाइल और सामान गायब कर फरार हो गए। कोर्ट के आदेश पुलिस ने संभल के चार युवकों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
मिलक थाना क्षेत्र के गांव मिलक सिकरौल निवासी दयाराम ने बताया है कि बरेली गेट स्थित आईडेंटिफाई प्लस कोरियर कंपनी में इंचार्ज है। उसके हब में 50 लड़के डिलीवरी ब्वॉय का काम करते थे। जिसमें चार युवक संभल के थे। हसरत अली, मोहम्मद अरबाज, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद अरशद है। इसमें मोहम्मद अरशद का नाम लड़का हब में अमित सैनी की आईडी से काम करता था। कंपनी के इंचार्ज का कहना है कि मोहम्मद अरशद ने अपने साथियों के साथ मिलकर मौका पाकर ओरिजनल आईटम निकालकर नकली आइटम रख दिए थे। इसमें दो फोन भी शामिल है। एक फोन एप्पल 13 और दूसरा सैमसंग गैलेक्सी-एस 24 था। दोनों की मिलाकर कीमत 5 लाख 78 हजार रुपये हैं। बेईमानी की नियत से कोरियर का सारा सामान गायब कर दिया था। जानकारी होने पर पीड़ित ने जब आरोपी से संपर्क किया तो वह फोन नहीं उठा रहा था। इस मामले में पीड़ित ने थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जिसके बाद दयाराम ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर सिविल लाइंस पुलिस ने हसरत अली, मोहम्मद अरबाज, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद अरशद के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है
