बाराबंकी : नकली इलेक्ट्रॉनिक सामान की सप्लाई का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। नगर कोतवाली पुलिस ने नकली इलेक्ट्रॉनिक सामान सप्लाई करने वाले नेटवर्क का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई कंपनी प्रतिनिधि इमरान अहमद की शिकायत पर की गई।

शिकायत में बताया गया कि बाजार में बड़े पैमाने पर नकली इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद बेचे जा रहे थे। इस सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर एक दुकान की तलाशी ली, जहां मौजूद व्यक्ति ने अपना नाम मो० कामिर उर्फ मो० तौहीर निवासी थाना जैदपुर बताया। दुकान से नकली मोबाइल चार्जर, बैटरी, पैनल, स्पीकर सहित कई इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद हुआ।

कंपनी प्रतिनिधियों ने पुष्टि की कि सामान नकली है और कंपनी ब्रांड की नकल कर बनाया गया है। पुलिस ने बरामद उत्पादों को सील कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में दूसरे संदिग्ध मो० हारिस का नाम भी सामने आया है, जिसकी तलाश जारी है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज