बाराबंकी : बालिकाओं का शैक्षिक भ्रमण, आत्मविश्वास और कौशल विकास पर जोर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बाराबंकी की 1598 छात्राओं ने 31 अक्टूबर और 1 नवंबर 2025 को डॉक्टर शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ का शैक्षिक भ्रमण किया। यह कार्यक्रम प्रधानाचार्या नंदिता सिंह के नेतृत्व में पीएम श्री योजना के अंतर्गत आयोजित किया गया।

शैक्षिक भ्रमण का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास, वास्तविक ज्ञान और 21वीं शताब्दी के आवश्यक कौशलों का विकास करना है। इसके साथ ही यह भ्रमण छात्राओं को उनके भविष्य के लिए तैयार करने और इंटरमीडिएट के बाद विश्वविद्यालय स्तर पर अपनी रुचि के अनुसार पाठ्यक्रम चुनने में मदद करने के लिए भी आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिकाओं मनोरमा चौरसिया, सपना चावला, मंजू श्रीवास्तव, पुनीता सिंह, अनीता, संध्या सिंह, संध्या मिश्रा, वंदना, वर्षा, मंजूलता, जया सिंह, शिरीन सबा, दुर्गावती सहित अन्य शिक्षिकाओं ने सक्रिय रूप से सहयोग प्रदान किया।

संबंधित समाचार