Pilibhit: पान की दुकान में बाइक टकराने पर विवाद, सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीसलपुर, अमृत विचार। बाजार में पान की दुकान पर बाइक से लगी टक्कर के बाद विवाद हो गया। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने पर सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की गई। एक पक्ष  ने दुकान पर हमला बोल दिया। दुकान स्वामी के साथ मारपीट की गई। मदद को आए एक व्यापारी की आरोप है कि सोने की चेन हमलावर लूट ले गए। पुलिस के आने पर हमलावर बाइक छोड़कर भाग गए। 

नगर के सर्राफा बाजार के पास 
आर्य समाज मंदिर रोड पर राकेश भारद्वाज की पान की दुकान है। इस पर संजय भारद्वाज  बैठते है। शनिवार रात एक युवक की बाइक  दुकान में टकरा गई। इसमें समान बिखरकर गया। इसी बात को लेकर युवक व दुकान स्वामी के बीच कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ने पर युवक के पक्ष में लोग मौके पर पहुंच गए और उन्होंने दुकानदार के साथ मारपीट करने लगे। दोनों के अलग समुदाय से होने पर सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को आता देख हमलावर भाग गए। हमला करने वाले युवक की बाइक मौके पर रह गई, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पड़ोस की दुकानदार मणिक गुप्ता ने हमलावरो द्वारा सोने की चेन लूटकर ले जाने का आरोप लगाया। मुकदमा दर्ज करने के लिए कोतवाली में तहरीर दी गई। इस पर पुलिस जांच कर रही है। घटना के बाद बड़ी संख्या में व्यापारी बाजार में एकत्र हो गए। स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिल गई है कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित समाचार