चौबारी मेला: बस का सफर करने पहले जरा संभलकर...आज से डायवर्ट रहेंगी इन रूटों की बसें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। चौबारी मेले के मद्देनजर रोडवेज की बसों का तीन दिन के लिए रूट डायवर्जन किया गया है। रूट डायवर्जन सोमवार सुबह 8 बजे से शुरू होकर 5 नवंबर की रात 10 बजे तक रहेगा। आरएम दीपक चौधरी ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस के निर्देश पर बदायूं की ओर जाने और उधर से आने वाली बसें प्रभावित होंगी। 

लखनऊ, शाहजहांपुर की ओर से बदायूं की ओर जाने वाले रोडवेज बसें फतेहगंज पूर्वी, बड़ा बाईपास, विलयधाम, बिलवा, झुमका तिराहा होते हुए गुजरेंगे। पीलीभीत और नैनीताल से आने वाली बसें बड़ा बाईपास, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी, दातागंज, देवचरा चौराहा होते हुए बदायूं की तरफ जाएंगी। 

दिल्ली, मुरादाबाद और रामपुर की ओर से बदायूं जाने वाली बसें झुमका तिराहे से बड़ा बाईपास, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी, दातागंज और देवचरा चौराहा होते हुए जाएंगी। इसके अलावा, देवचरा, चौपुला और बुखारा मोड़ से मेले की ओर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

 

संबंधित समाचार