लखनऊ : शारीरिक संबंध बनाया, शादी से इनकार, युवती ने रिश्तेदार समेत चार पर लगाया गंभीर आरोप
कार्यालय संवाददाता, लखनऊ, अमृत विचार : युवक ने रिश्तेदारी की युवती के साथ लिव-इन में कई वर्ष रहा। शारीरिक संबंध बनाये। परिजन शादी के लिए तैयार हो गये। तय समय पर बरिछा हुआ। इसके बाद युवक के रिश्तेदारों ने दखल देकर शादी तुड़वा दी। युवती के परिजन से दहेज की मांग की और झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। पीड़िता ने गोमतीनगर थाने में युवक समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हरदोई निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी एक रिश्तेदार राजाजीपुरम इलाके में रहती हैं। रिश्तेदार के बेटे अमित उर्फ मोहन से युवती ने प्रेम संबंध होने का दावा किया है। युवती का कहना है कि वह आरोपित के साथ लिवइन रिलेशन शिप में गोमतीनगर स्थित हुसड़िया इलाके में रहती थी। इस दौरान आरोपित ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। दोनों के परिवारीजन शादी के लिए तैयार हो गए थे। जिसके बाद बरीछा व अन्य रस्में हुईं।
सभी रस्मों में काफी रुपये भी खर्च हुए। पीड़िता के मुताबिक सब कुछ ठीक चल रहा था। इसी बीच आरोपित युवक के मौसा ने शादी में रुकावट डाल दी। अमित ,उसकी मां शलू व मौसा ने दहेज की मांग बढ़ा दी। यही नहीं पीड़िता पर कई आपत्तिजनक आरोप भी लगाए गए। आरोपित के मौसा ने पीड़िता और उसके परिवारीजनों को झूठे माले में फसाने की धमकी दी है। मौसा ने धमकी दी है कि वह सचिवालय में कार्यरत है। कुछ भी करवा सकता है। इंस्पेक्टर बृजेश चन्द्र तिवारी के मुताबिक पीड़िता के आरोपों के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर रही है।
