Bareilly : इंस्टाग्राम पर युवती का फर्जी अकाउंट बनाकर रिश्तेदारों से मांगे तो FIR
बरेली, अमृत विचार। एक युवती का इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट बनाकर उसके रिश्तेदार और परिचितों को मेसेज कर पैसों की मांग की जा रही है। युवती की तहरीर पर थाना बिथरी चैनपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के रजऊ परसपुर की रहने वाली युवती ने बताया कि कोई उसके नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट बनाकर रिश्तेदार और जान पहचान के लोगों से पैसों की मांग कर रहा है। जब कोई पैसे देने से इन्कार करता है तो उसके साथ गालीगलौज करके धमकी देता है।
युवती ने बताया कि फर्जी आईडी बनाने वाले शख्स ने जिन लोगों के साथ गालीगलौज की है वह उसके घर पर आकर शिकायत कर रहे हैं। उसने अपने साथ किसी तरह की अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की है।
