यूपी का मौसम : कभी नरम तो कभी गरम रहेगा मौसम का मिजाज, मोंथा के बाद नवंबर में रातें गर्म रहने का अनुमान
लखनऊ, अमृत विचार। बीते दिनों उत्तर प्रदेश जहां मोंथा चक्रवात से प्रभावित रहा वहीं अब आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज कभी नरम तो कभी गरम रहेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि नवंबर में रातें गर्म रहेंगी और ऐसा सामान्य से औसत मासिक न्यूनतम तापमान अधिक रहने के कारण होगा। इस बीच प्रशांत महासागर में उत्पन्न कमजोर ला-निना की परिस्थितियां नवंबर व दिसंबर में भी जारी रहेंगी। इन परिस्थितियों के संयुक्त प्रभाव से नवंबर में औसत से अधिक वर्षा भी संभव है।
दरअसल, मोंथा चक्रवात का प्रभाव पूर्वी उप्र. के साथ लखनऊ और आसपास के जिलों में खूब दिखाई दिया था। राज्य में अब मौसम बदल रहा है ऐसे में नवंबर में रातें गर्म रहने का अनुमान है। सामान्य से औसत मासिक न्यूनतम तापमान अधिक रहने के कारण से ऐसा होगा। वहीं, प्रशांत महासागर में उत्पन्न कमजोर ला-निना की परिस्थितियों से नवंबर व दिसंबर में भी जारी रहने और उसके नकारात्मक हिंद महासागरीय द्विध्रुव परिस्थितियों के संयुक्त प्रभाव से नवंबर में औसत से अधिक बारिश संभव है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले दिनों हुई दिनभर बारिश से एक रिकॉर्ड भी बना था। पिछले 10 साल में अक्टूबर माह में दिन का पारा न्यूनतम स्तर 23.9 डिग्री सेल्सियस तक गया। इससे पहले अक्टूबर 2015 में दिन का तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। अब बुधवार से शुक्रवार तक बादल छाए रहे थे। शनिवार को पांच दिन बाद सुबह से धूप निकली थी। इस क्रम में तीन नवंबर को आसमान साफ रहेगा और धूप निकलेगी। चार नवंबर को भी बादल छाए रहने के साथ बारिश भी हो सकती है।
ये भी पढ़े :
