मत्स्य पालकों के लिए खुशखबरी : जारी होगा किसान क्रेडिट कार्ड, मंत्री संजय निषाद ने दिया निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। मत्स्य विकास मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मत्स्य पालकों के हितार्थ उन्हें किसान क्रेडिट कार्ड देने पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही मछुआ दुर्घटना बीमा योजना का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए एवं इससे मत्स्य पालकों, मछुआरों को लाभान्वित कराया जाए। 

साथ ही मत्स्य पालकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाए और उन्हें मत्स्य पालन की नवीन तकनीकों की जानकारी दी जाए ताकि उन्हें मत्स्य पालन में किसी प्रकार की हानि न हो और अधिक से अधिक मत्स्य उत्पादन हो सके।

डॉ. संजय कुमार निषाद ने मंगलवार को यहां विधान भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना चयनित परियोजनाएं समय से पूरी करायी जाए।

संबंधित समाचार