UP News: वरिष्ठ नागरिकों की गरिमा के लिए समाज कल्याण विभाग ने की पहल

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण ने कहा कि राज्य सरकार वरिष्ठ नागरिकों की गरिमा और सुविधा को प्रतिबद्ध है। विभाग पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण संस्थाओं के साथ साझेदारी करेगा और उनके सुझाव पर अमल करेगा ताकि वृद्धाश्रम स्नेह, सुरक्षा और सम्मान के केंद्र बन सकें।

प्रदेश के वृद्धाश्रमों के कुशल संचालन पर विचार-विमर्श को प्री-बिड मीटिंग-2025 का आयोजन मंगलवार को गोमती नगर स्थित भागीदारी भवन में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने की।
यहां उनके समक्ष प्रतिनिधियों ने स्थानीय संस्थाओं को प्राथमिकता देने, काउंसलर का पद सृजित करने, अनुभव के आधार पर मानदंडों में लचीलापन देने, तहसील स्तर पर वृद्धाश्रम खोलने और निजी अनुभवों को मूल्यांकन में शामिल करने जैसे कई सुझाव दिए।

संबंधित समाचार