UP News: प्रदेश में निष्क्रिय 15 जनपदों की कमेटी भंग, नए प्रभारी बनाए गए

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

15 दिसंबर तक नई कमेटी गठन के निर्देश

लखनऊ, अमृत विचार: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, युवा व्यापार मंडल और महिला इकाई के प्रदेश पदाधिकारियों की सांगठनिक बैठक लाटूश रोड स्थित एक निजी होटल में मंगलवार को हुई। इसमें सांगठनिक दृष्टि से निष्क्रिय होने पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने प्रदेश के 15 जनपदों की इकाइयों को भंग कर दिया। इन जनपदों के प्रभारियों को दायित्व निवर्हन की जिम्मेदारी दे दी गई है। उन्होंने कहा कि सिर्फ सक्रिय व्यापारियों को ही जिम्मेदारी दी जाए।

इनमें अवध क्षेत्र से बहराइच, श्रावस्ती तथा बलरामपुर गोरक्ष क्षेत्र से आजमगढ़, कानपुर, बुंदेलखंड क्षेत्र से बांदा हमीरपुर चित्रकूट काशी क्षेत्र से गाजीपुर भदोही, ब्रज क्षेत्र से मैनपुरी कासगंज, पश्चिमी उत्तर प्रदेश से अमरोहा रामपुर, बुलंदशहर आदि जिले हैं। इन जिलों में प्रभारी नियुक्त करते हुए 15 दिसंबर तक नई कमेटियों का गठन करने की जिम्मेदारी अवध क्षेत्र से युवा प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता एवं महिला महामंत्री एकता अग्रवाल को दी गई है।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल ने प्रत्येक विधानसभा में संगठनात्मक इकाई के गठन के लिए 31 दिसंबर तक का समय तय किया। युवा प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता ने युवा नई प्रदेश कार्यकारिणी पर चर्चा की। प्रदेश प्रवक्ता सुरेश छाबलानी ने बताया कि बैठक में प्रदेश से आए पदाधिकारियों में संतोष गुप्ता, प्रदीप द्विवेदी, सुशील गुप्ता, सुनील सिंह चौहान, शाह आलम मंसूरी, गौरी शंकर चौधरी, ओमिक सोनी, चंद्र भान गुप्ता, अतुल कुमार गुप्ता, शोभित टंडन, भगवती प्रसाद गुप्ता, कौस्तुभ वैश्य, अरविंद गांधी, मनोज बंका, विपिन गुप्ता, हिमांशु मालवीय, अमर बहादुर सिंह, धीरेन्द्र जायसवाल, बृजेंद्र सिंह, महबूब अली, संजय गुप्ता, जगदीश रायतानी, अनुज गौतम, जावेद बेग, शुभम मौर्या, आकाश गौतम, संजयनिधी अग्रवाल समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार