कार्तिक पूर्णिमा, देव दीपावली और प्रकाश पर्व पर पीएम मोदी ने दी देशवासियों को बधाई, बिहार कोकिला' शारदा सिन्हा की पहली पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को देशवासियों को कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली की शुभकामनाएं दीं। अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर साझा किए गए एक संदेश में PM मोदी ने कहा, "देश के अपने सभी परिवारजनों को कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली की कोटि-कोटि शुभकामनाएं। भारतीय संस्कृति और अध्यात्म से जुड़ा यह दिव्य अवसर हर किसी के लिए सुख, शांति, आरोग्य और सौभाग्य लेकर आए। पावन स्नान, दान-पुण्य, आरती और पूजन से जुड़ी हमारी यह पवित्र परंपरा सबके जीवन को प्रकाशित करे।

प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुपर्व और कार्तिक पूर्णिमा पर राष्ट्र को बधाई दी 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को सिख धर्म के संस्थापक और प्रथम गुरु, गुरु नानक देव की जयंती के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी। मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “श्री गुरु नानक देव जी का जीवन और संदेश शाश्वत ज्ञान के साथ मानवता का मार्गदर्शन करते रहेंगे। करुणा, समानता, विनम्रता और सेवा की उनकी शिक्षाएं अत्यंत प्रेरणादायक हैं।" प्रधानमंत्री ने कहा, “उनके प्रकाश पर्व पर बधाई। उनकी दिव्य ज्योति हमारे ग्रह को सदैव प्रकाशमय करती रहे।" गुरु नानक जयंती को गुरुपर्व के रूप में मनाया जाता है। 

प्रधानमंत्री ने कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर भी राष्ट्र को बधाई दी, जिसे देव दीपावली के रूप में भी मनाया जाता है। उन्होंने कहा, “सभी देशवासियों को कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। भारतीय संस्कृति और अध्यात्म से जुड़ा यह दिव्य अवसर सभी के लिए सुख, शांति, अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए।” मोदी ने कहा, “पवित्र स्नान, दान, आरती और पूजा से जुड़ी हमारी पवित्र परंपरा सभी के जीवन को प्रकाशमय करे।

पहली पुण्यतिथि पर मोदी ने दी गायिका शारदा सिन्हा  श्रद्धांजलि 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को दिवंगत लोक गायिका शारदा सिन्हा की पहली पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने बिहार की समृद्ध कला एवं सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने में उनके योगदान को याद किया। उन्हें प्यार से 'बिहार कोकिला' भी कहा जाता है। अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में श्री मोदी ने कहा, "बिहार कोकिला शारदा सिन्हा जी की पहली पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि।"

मोदी ने उनके अमिट प्रभाव को याद करते हुए कहा, "उन्होंने लोकगीतों के माध्यम से बिहार की कला एवं संस्कृति को एक नई पहचान दी, जिसके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। महान पर्व छठ से जुड़े उनके मधुर गीत हमेशा लोगों के दिलों में बसे रहेंगे।"

प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा पारंपरिक बिहारी लोकगीतों, विशेषकर छठ पूजा के मुख्य गीतों, की अपनी भावपूर्ण प्रस्तुतियों के लिए प्रसिद्ध थीं। उनके सदाबहार संगीत ने हर पीढ़ी के श्रोताओं को प्रभावित किया और उन्हें 'बिहार कोकिला' के नाम से जाना जाता है।

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर मोदी ने दीं  शुभकामनाएं 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को विश्व भर के सिखों को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर शुभकामनाएं दीं। अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर साझा किए गए एक संदेश में, श्री मोदी ने गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं की कालातीत प्रासंगिकता पर बल दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "श्री गुरु नानक देव जी का जीवन और संदेश शाश्वत ज्ञान के साथ मानवता का मार्गदर्शन करते रहेंगे।" 

करुणा, समानता, विनम्रता और सेवा की उनकी शिक्षाएं बहुत प्रेरणादायक हैं। उनके प्रकाश पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं। उनकी दिव्य ज्योति हमारी धरती को सदैव प्रकाशित करती रहे।" सिख धर्म के संस्थापक, गुरु नानक देव जी को उनकी गहन आध्यात्मिक शिक्षाओं एवं सामाजिक न्याय, समानता एवं सद्भाव को बढ़ावा देने के अथक प्रयासों के लिए याद किया जाता है। उनका सार्वभौमिक संदेश विश्व के सभी धर्मों एवं संस्कृतियों को प्रेरित करता है।

CM योगी ने शारदा सिन्हा, भूपेन हज़ारिका की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रख्यात लोक गायिका शारदा सिन्हा और महान संगीतकार भूपेन हज़ारिका की पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की है । मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि, " प्रख्यात लोक गायिका, पद्म विभूषण डॉ. शारदा सिन्हा जी को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। 

उनके स्वर में लोकजीवन की लय और लोकमन की करुणा बसती थी। उनकी मधुर वाणी ने मैथिली, भोजपुरी सहित अनेक लोक भाषाओं और लोक संस्कृति को जन-जन के हृदय में प्रतिष्ठित किया। उनकी स्वर-धारा हमारी स्मृतियों में सदैव जीवंत रहेगी।" 

वहीं योगी ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा है कि, "महान संगीतकार, गायक एवं फिल्म निर्माता, 'भारत रत्न' भूपेन हजारिका की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। भूपेन दा ने असम की लोक-संस्कृति को स्वर दिया, उसे देश और दुनिया के मंच पर पहचान दिलाई।संगीत और संस्कृति की अमूल्य विरासत के रूप में वे सदैव स्मरणीय रहेंगे।

ये भी पढ़े : 
 

 

 

संबंधित समाचार