Rampur : गो-तस्कर मुठभेड़ की मजिस्ट्रियल जांच करेंगे एसडीएम सदर
रामपुर,अमृत विचार। पुलिस मुठभेड़ में मारे गए एक लाख के इनामी गो-तस्कर की मजिस्ट्रियल जांच के लिए एसडीएम सदर को नामित किया गया है। जिसमें कोई भी अपने बयान 6 नवंबर तक दर्ज करा सकता है।
गोरखपुर के थाना पिपराईच में सितंबर में गो तस्कर पशुओं को खोलकर ले जा रहे थे। जाग होने पर नीट के छात्र दीपक के विरोध करने पर तस्करों ने उसको मार दिया था। जिसके बाद पुलिस को जांच के दौरान घेर मर्दान खां निवासी जुबैर का नाम भी सामने आया था। उसके बाद गोरखपुर के अधिकारियों ने आरोपी पर एक लाख का इनाम घोषित कर दिया था। 27 सितंबर की रात को पुलिस ने जुबैर का मुठभेड़ में ढेर कर दिया।
इस प्रकरण की मजिस्ट्रियल जांच के लिए उच्च अधिकारियों ने उप जिलाधिकारी सदर कुमार गौरव को मजिस्ट्रेट नामित किया है। घटना से संबंधित, यदि घटना का कोई चश्मदीद व्यक्ति, जनसाधारण, सभासद इत्यादि लिखित या मौखिक बयान, जानकारी 6 नवंबर तक किसी भी कार्यदिवस में उप जिलाधिकारी सदर के कार्यालय में उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकता है।
