एसआईआर  :लापरवाही पर 36 बीएलओ का वेतन रोका...FIR भी होगी दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर कराए जा रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के अंतर्गत शहर विधानसभा क्षेत्र के 36 बीएलओ ने कार्य शुरू नहीं किया। इसपर शहर विधानसभा के ईआरओ एवं नगर मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने उनका वेतन रोक दिया। साथ सभी के विरुद्ध थानों में एफआईआर कराई जा रही है।

ईआरओ अलंकार अग्निहोत्री ने बताया कि बाल विकास परियोजना की दुर्वेश कुमारी, पीडब्ल्यूडी की तसलीम, बीईओ क्यारा के अनवर हुसैन, पॉलीटेक्निक सीबीगंज के अमित कुमार, पीडब्ल्यूडी के अजय पाल सिंह, बीईओ क्यारा के संदीप मिश्रा, बीईओ भोजीपुरा की कविता तिवारी, नगर निगम के अजय प्रकाश, बीईओ नगर क्षेत्र के नौशावा आजमी, बीईओ क्यारा के इफ्फल महमूद, चकबंदी विभाग के अभिषेक कुमार, बीईओ नगर क्षेत्र की तनु जैन, बीईओ बिथरी की गंगादेव, पीडब्ल्यूडी के कादंबरी सक्सेना, बीईओ भोजीपुरा के रिशु सोनी, जीजीआईसी की प्रिया सक्सेना, बीईओ क्यारा की वंदना प्रजापति, महेंद्र कुमार कन्नौजिया, बीईओ नगर क्षेत्र की सरिता अर्पण, पशुपालन विभाग के उदित वर्मा, बीईओ नगर क्षेत्र के फैजान उर रहमान, बीईओ नगर क्षेत्र की शाइस्ता साबिर, बीईओ क्यारा की फैजिया नवा, बीईओ बिथरी के धीरेंद्र कुमार, सिंचाई विभाग की दीप्ति राठौर, बीईओ बिथरी की आरती गंगवार, बीईओ भदपुरा के प्रांकुर प्रकाश, जिला कृषि रक्षा अधिकारी कार्यालय के नीलम कुमारी, राजकीय पाॅलीटेक्निक के भानु प्रताप, बीईओ नगर क्षेत्र के संजीव कुमार, निर्माण विभाग नगर निगम के अभिषेक कुमार, बीईओ शेरगढ़ के हरिओम वर्मा, जिला पंचायत के तरुण देव पाठक, पीडब्ल्यूडी के राजीव पाठक, चकबंदी विभाग के प्रदीप कुमार और बीईओ बिथरी के वाजिद खां की ड्यूटी बतौर बीएलओ शहर विधानसभा क्षेत्र के मतदेय स्थलों पर लगाई गई, ताकि एसआईआर का कार्य शुरू हो सके, लेकिन भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में सभी बीएलओ ने कार्य नहीं किया है।

संबंधित समाचार