Bareilly: हत्या, लूट, डकैती करने वाले 31 बदमाशों की पुलिस ने खोली हिस्ट्रीशीट
बरेली, अमृत विचार। जिले में लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी, गोकशी, हत्या, लूट, डकैती जैसी संगीन वारदातों में शामिल रहे 31 शातिर अपराधियों की पुलिस ने बी क्लास की हिस्ट्रीशीट खोली है। इनमें सबसे ज्यादा सात बदमाश फरीदपुर थाना क्षेत्र के हैं। अब पुलिस इन अपराधियों की नियमित निगरानी रखेगी। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि जिन बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोली गई उनमें कुछ अपराधी मौजूदा समय में जेल में भी बंद हैं।
जिन अपराधियों की अपराधियों की बी क्लास की हिस्ट्रीशीट खोली गई है उनमें बड़े उर्फ अजरुद्दीन निवासी दुनका थाना शाही, तौफीक अहमद निवासी गांव बसई, शाही, महेंद्रपाल निवासी गांव मंडनपुर, मीरगंज, रोहित यादव निवासी भुर्जी ओला, आंवला, नाजिम अली निवासी फूटा दरबाजा, आंवला, निजाम उर्फ निजामुद्दीन निवासी मनौना, आंवला, अफरोज अहमद निवासी गांव मथुरापुर, सीबीगंज, राजा निवासी सरनिया, सीबीगंज, हनीफ उर्फ बिल्ला निवासी गांव भिंडौलिया, बिथरी चैनपुर शामिल हैं।
इसके अलावा खुर्शीद निवासी गांव अंगूरी टांडा, सुभाषनगर, सैफी निवासी खुशबू एन्क्लेव, बारादरी, लक्ष्मी नारायण उर्फ मुन्ना निवासी शाहदाना, बारादरी, दिनेश उर्फ कल्लू निवासी मोहल्ला कानून गोयान हाल निवासी श्यामगंज, बारादरी, फरहान निवासी मोहल्ला एजाजनगर गौटिया, बारादरी, प्रेम सिंह निवासी गांव ढकिया, अलीगंज, मकबूल निवासी महोलिया, अलीगंज, नेकसू उर्फ पूरन लाल निवासी गांव कुडरिया फैजुल्लापुर, अलीगंज, अचल निवासी गांव जोगीठेर, अलीगंज, नुरैन निवासी गांव अवदपुर, बिशारतगंज, साबिर निवासी गांव दुआवट, हाफिजगंज, बुंदन निवासी गांव बरखन, नबावगंज, अनिल निवासी गांव हिमकरा, नबावगंज, तौसीफ निवासी गांव प्रहलादपुर, क्योलड़िया, नदीम निवासी फरीदापुर चौधरी, इज्जतनगर, देवराज यादव निवासी मोहल्ला शिवनगर शर्मा कॉलोनी, फरीदपुर, कासिम निवासी मेवासर्फापुर, फरीदपुर, याकूब निवासी गांव अलगनी, फरीदपुर, तैय्यब निवासी गांव नांद, फरीदपुर, चंद्रसेन निवासी शिवनगर शर्मा कॉलोनी, फरीदपुर और तसब्बर, फतून निवासी गांव सर्फापुर थाना फरीदपुर हैं।
