Bareilly: MJPRU का एशिया और दक्षिण एशिया में बजा ढंका...रैंकिंग हासिल कर रचा इतिहास 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली अमृत विचार। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग एजेंसी की एशियन यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2025 में एशिया स्तर पर 901-950 और दक्षिण एशिया स्तर पर 297वीं रैंक प्राप्त की है। यह रैंकिंग विश्वविद्यालय के शैक्षणिक और शोधकार्यों में निरंतर प्रगति का प्रमाण है।रैंकिंग में एशिया के विभिन्न देशों के साथ भारत के लगभग 294 विश्वविद्यालयों ने प्रतिभाग किया था, जिनमें से रुविवि ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर एशिया के शीर्ष 1000 विश्वविद्यालयों में स्थान प्राप्त किया है। विश्वविद्यालय ने स्टाफ विद पीएचडी में 94.5 अंक और 179 वीं रैंक प्राप्त की है, जो अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। वहीं एक्सचेंज स्टूडेंट मानक में 57.2 अंक, इंटरनेशनल रिसर्च नेटवर्क में 33.3 अंक, पेपर प्रति फैकल्टी में 14.4 अंक,

उद्धरण प्रति पेपर में 18.4 अंक और विद्यार्थी-शिक्षक अनुपात में 15.7 अंक प्राप्त किए हैं। कुल औसत स्कोर 17.5 अंक रहा है। विश्वविद्यालय ने विशेष रूप से शोधगुणवत्ता, फैकल्टी योग्यता और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति दिखाई है। विश्वविद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि को सामूहिक परिश्रम, नवाचार पूर्ण शोध दृष्टिकोण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के निरंतर प्रयासों का परिणाम बताया। कुलपति प्रो. केपी सिंह ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह हमारे विश्वविद्यालय के शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों के निरंतर समर्पण का परिणाम है। हमें गर्व है कि रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने एशियाई स्तर पर अपनी सशक्त पहचान बनाई है।

संबंधित समाचार