SIR अभियान में सहयोग करें मतदाता और राजनीतिक दल, UP सीईओ ने की अपील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा ने बृहस्पतिवार को सभी राजनीतिक दलों और मतदाताओं से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) में सक्रिय सहयोग करने की अपील की है। रिणवा ने बूथ स्तर पर अधिकारियों की सहायता के लिए बूथ स्तरीय एजेंटों (बीएलए) की नियुक्ति सुनिश्चित करने का आग्रह किया। 

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि 2003 की मतदाता सूची में सूचीबद्ध मतदाताओं की वर्तमान मतदाता सूची से मैपिंग का काम अगले तीन दिनों के भीतर पूरा कर लिया जाए। सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ एक वर्चुअल बैठक में रिणवा ने पुनरीक्षण प्रक्रिया की प्रगति की समीक्षा की और यह सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत निर्देश जारी किए कि प्रक्रिया पारदर्शी, समावेशी और त्रुटिरहित रहे।

उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा एसआईआर को लेकर दिए गए दिशा-निर्देशों, कार्यक्रमों और इसकी प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘‘एसआईआर के दौरान कहीं से भी गड़बड़ी की शिकायत नहीं आनी चाहिए। मतदाता सूची में नाम जोड़ने या हटाने की प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी हो और कोई भी अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल न होने पाए।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित हो सके, इसके लिए पूरी सतर्कता बरती जाए। आज की बैठक में शामली के जिला निर्वाचन अधिकारी बिना सूचना दिये अनुपस्थित थे, इस पर रिणवा ने अप्रसन्नता जाहिर करते हुये उनसे इस बारे में स्पष्टीकरण मांगने का भी निर्देश दिया। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म