Book a call with BLO: मतदाताओं के लिए बुक ए कॉल विद बीएलओ की शुरुआत, 48 घंटों के भीतर आवेदक से संपर्क कर उसकी समस्या का करना होगा निस्तारण 

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा गुरुवार को सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने जानकारी दी कि मतदाताओं की सुविधा के मद्देनजर बुक ए कॉल विद बीएलओ की सुविधा प्रदान की गई है, जिसके तहत कोई भी मतदाता voters.eci.gov.in पोर्टल के माध्यम से अपने बीएलओ से बात करने की रिक्वेस्ट डाल सकता है। जिसे बीएलओ को अगले 48 घंटों के भीतर आवेदक से संपर्क कर निस्तारण करना है। बुक ए कॉल सुविधा का वोटर हेल्पलाइन 1950 की ही भांति प्रचार-प्रसार करते हुए क्रियाशील रखने के निर्देश सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को दिए गए।

समीक्षा बैठक में सामने आया कि सभी जिलों में गणना प्रपत्र की छपाई का कार्य पूरा कर लिया गया है। वितरण में धीमी प्रगति वाले जिलों को वितरण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। इसी क्रम में जिन मतदाताओं के नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची में शामिल है उनकी वर्तमान मतदाता सूची से मैपिंग के कार्य को अगले तीन दिनों के भीतर पूरे किए जाने के निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा दिये गये।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म