Lucknow University: एनएसयूआई ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन, दोहरी फीस वसूली से जुड़ा है मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: लखनऊ विश्वविद्यालय में गुरुवार को एनएसयूआई (भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन) के छात्रों ने विधि पाठ्यक्रम में दोहरी फीस वसूली के विरोध में कुलपति को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा बिना पूर्व सूचना के फीस में वृद्धि कर दी गई है, जिससे विद्यार्थियों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ पड़ा है।

एनएसयूआई के प्रतिनिधियों ने मांग की कि इस दोहरी फीस वसूली को तत्काल प्रभाव से रोका जाए। उन्होंने यह भी कहा कि नई अंक प्रणाली को लेकर विधि के छात्रों में असंतोष व्याप्त है। विश्वविद्यालय ने नया नियम लागू कर छात्रों पर थोप दिया है, जिससे उनके शैक्षणिक भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि फीस वसूली और अंक प्रणाली से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो संगठन आंदोलन का रुख अपनाएगा।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म