मुरादाबाद : सुबह छाया घना कोहरा, दिन में ठंडी हवा के साथ खिली धूप

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

देर से हुए सूरज के दर्शन, दिन में तापमान रहा 28 डिग्री सेल्सियस

मुरादाबाद, अमृत विचार। महानगरवासियों की गुरुवार की सुबह घनी धुंध के साथ हुई। कोहरे के चलते दृश्यता कम रही और वाहनों की गति धीमी रही। साढ़े नौ बजे के बाद सूर्य ने दर्शन दिए तो धीरे-धीरे धूप खिली।

दिन चढ़ने के साथ मौसम खुलने लगा, लेकिन हल्की ठंडी हवा पूरे दिन चलती रही। दिनभर धूप होने के बावजूद हवा में ठंडक महसूस की गई। लोगों ने दोपहर के समय भी हल्के गर्म कपड़े पहनना बेहतर समझा। वहीं, शाम होते-होते एक बार फिर कोहरे की हल्की धुंध छा गई जिससे ठंड का असर बढ़ गया।

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच 13 डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा, जिससे दिन में हल्की गर्माहट और रात में ठंड का मिश्रित असर देखने को मिला। अगले कुछ दिनों तक सुबह और शाम के समय कोहरे की धुंध बनी रह सकती है, जबकि दिन में मौसम साफ रहेगा।

 

संबंधित समाचार