बरेली: कृषि कानून के विरोध में सपा समेत कई संगठनों का प्रदर्शन
बरेली,अमृत विचार। कृषि कानून के विरोध में सोमवार को सपा, आम आदमी पार्टी और किसान एकता संघ समेत विभिन्न पार्टियों और संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया, साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन देकर कानून वापस लेने की मांग की। इस दौरान चौकी चौराहा और कलेक्ट्रेट में भारी पुलिस बल तैनात रहा। समाजवादी कार्यकताओं ने जिला …
बरेली,अमृत विचार। कृषि कानून के विरोध में सोमवार को सपा, आम आदमी पार्टी और किसान एकता संघ समेत विभिन्न पार्टियों और संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया, साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन देकर कानून वापस लेने की मांग की। इस दौरान चौकी चौराहा और कलेक्ट्रेट में भारी पुलिस बल तैनात रहा। समाजवादी कार्यकताओं ने जिला अध्यक्ष अगम कुमार मौर्य के नेतृत्व में चौकी चौराहा स्थित गांधी पार्क में प्रदर्शन किया, जबकि आम आदमी पार्टी के कार्यकताओं ने दामोदर पार्क में धरना देकर विरोध जताया। इसके अलावा अन्य संगठनों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन दिया।
सोमवार को समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता सपा जिला अध्यक्ष अगम कुमार मौर्या के नेतृत्व में गांधी पार्क चौकी चौराहा पहुंचे। यहां सभी ने कृषि कानून के विरोध में धरना प्रदर्शन देकर केंद्र सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया। साथ ही कृषि कानून के तीनों विधेयकों का प्रभाव समाप्त करने की मांग की है। इसके बाद सभी कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए।
धरनास्थल पर सपा जिला अध्यक्ष अगम कुमार मौर्या ने कहा कि सरकार किसानों के विरोध में जो कानून बना रही है। सपा उसका हमेशा विरोध करती रहेगी। उन्होंने कहा कि सपाइयों की आवाज दबाने के लिए कई कार्यकर्ताओं को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी होने पर सिटी मजिस्ट्रेट सपाइयों से ज्ञापन लेने गांधी पार्क पहुंचे। लेकिन उन्होंने ज्ञापन देने से इनकार कर दिया और गिरफ्तार सपा कार्यकर्ताओं को छोड़ने की मांग की। मांग को मानते हुए गिरफ्तार सपा कार्यकर्ताओं को प्रशासन ने रिहा कर दिया।
इसके बाद जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष शमीम खान सुल्तानी ने राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने आश्वासन दिया यह ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति को भेज दिया जाएगा। इसके बाद समाजवादी पार्टी ने अपना धरना समाप्त किया।
धरने में मौजूद रहे सपाई
पूर्व मंत्री अताउर रहमान, पूर्व विधायक महिपाल सिंह, पूर्व विधायक सुल्तान बेग,पूर्व विधायक शहजिल इस्लाम, पार्टी के महासचिव सत्येंद्र यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष शुभलेश यादव ,कदीर अहमद ,पुरषोत्तम गंगवार,रविंदर यादव, मयंक शुक्ला गौरव सक्सेना,रहीस मियां अब्बासी, शमीम अहमद,सूरज यादव,राजेश अग्रवाल, आदेश पार्षद,बृजेश श्रीवास्तव, शेर सिंह गंगवार, क़मर एजाज शानू, दीपक शर्मा, दिनेश यादव, असलम खान,कमल साहू, अशफाक गाज़ी, भारती चौहान, क्षितिज यादव, समयुन खान, अरविंद यादव, हरीश सागर लाखा, गजेंद्र कुर्मी, विजेंद्र सिंह, विशाल सागर, सुरेश गंगवार, रामौतार यादव, विशाल गौतम, रविन्द्र प्रताप श्रीवास्तव, आरिफ कुरैशी, दीप्ति पांडेय, मेराज अंसारी, गोविन्द सैनी,सीमा श्रीवास्तव, वैभव गंगवार, हेमंत राणा, सकूर सलमानी, करण सिंह सागर, मुकेश यादव, गोकरण यादव, सर्वेश सैनी, विक्रांत सिंह पाल, जितेश कुर्मी, विशाल कश्यप, सुनील श्रीवास्तव,अकील गुड्डू, गिरीश कश्यप, इशर्फील राशमी, फ़ैज़ मोहमद, मोहित भारद्वाज, सूरज वर्मा, प्रशांत यादव, आशु सक्सेना, डॉ चाँद मियाँ , केपी राठौर, शिव कुमार प्रजापति, संतोष दिवाकर, सचिन शर्मा, योगी राठौर आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
राष्ट्रीय किसान संघ ने जुलूस निकालकर किया विरोध
सरकार की ओर से कृषि कानून के विरोध में किसान एकता संघ के पदाधिकारियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। साथ ही कानून के प्रभाव को समाप्त करने की मांग करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसीएम को सौंपा। इस मौके पर संघ के मंडल प्रभारी रवि नागर ने कहा कि इस विधेयक से किसानों का अनहित होगा। सरकार पूंजीपतियों के इशारे पर काम कर रही है। सरकार देश में दोबारा जमीदारी प्रथा लागू करने जा रही है। इसे न तो किसान बर्दाश्त करेगा और न ही किसान एकता संघ के लोग। उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से दिल्ली की सड़कों पर किसान आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार को उनकी परवाह नहीं है। उन्होंने कहा कि संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान के आह्वान पर संघ के कार्यकर्ता राष्ट्रपति को संबोंधित ज्ञापन देने के लिए आए हैं। यदि मांग को नहीं माना गया तो वे लोग उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

कृषि कानून के विरोध में एक हुए कई संगठन
कृषि कानून के विरोध में सोमवार को किसान एकता संघ, क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन, कर्मचारी कल्याण सेवा समिति, इंकलाबी मजदूर केंद्र, पछासं, आखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन और उत्तर प्रदेश किसान सभा समेत विभिन्न संगठनों ने संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया। सभी संगठनों के पदाधिकारियों ने कृषि कानून और विद्युत अधिनियम 2020 को समाप्त करने की मांग की। इससे पहले सभी कार्यकर्ता दामोदार पार्क में एकत्र हुए। यहां से केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां पहुंचकर सभी ने एसीएम प्रथम को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर मोहम्मद फैजल, जितेन्द्र मिश्रा, मोहम्मद इसरार, कमलेश कुमार, राजीव शांत, कमालुद्दीन, मोहित देओल, दिशा, निशा, बालकराम, विपिन कुमार, उमेश कुमार आदि मौजूद रहे। इनके अलावा जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कृषि विधेयक का विरोध किया है। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया, साथ ही कृषि कानून वापस लेने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में जिला अध्यक्ष किशन लाल श्रीवास्तव, ओमप्रकाश मौर्या, रामचंद्र सागर, सूरज मौर्या, कन्हईलाल, किशनपाल और शैलेन्द्र कुमार शामिल रहे।

भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी ने जताया आक्रोश
किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए सोमवार को भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए कृषि कानून वापस लेने की मांग केंद्र सरकार से की। इस मौके पर आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष अच्छन अंसारी एडवोकेट और किसान एकता संघ के मंडल प्रभारी रवि नागर ने एसीएम को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर आज़ाद समाज पार्टी के जिला प्रभारी राज कमल पाल एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप मौर्य एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष शाकिर अली अल्वी, जिला सचिव अमजद अली, हुकुम सिंह एडवोकेट, विजय कश्यप एडवोकेट, भीम आर्मी के मंडल अध्यक्ष अजय प्रधान एडवोकेट, विकास बाबू बाल्मीकि एडवोकेट, शिवम भारती, शुभम भारती आदि शामिल रहे।
