बरेली जंक्शन और सीबीगंज के बीच सभी फाटकों पर लगाया आईबीएस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। बरेली जंक्शन और कलट्टरबकगंज (सीबीगंज) के बीच अब फाटक बंद होने को लेकर दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। ट्रेन के आते ही बस एक क्लिक में फाटक भी बंद होगा और ट्रैक भी बदल दिया जाएगा। इसके लिए सोमवार को कलट्टरबकगंज स्टेशन पर मैकेनिकल इंटरलॉकिंग की जगह अब इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम लगाया …

बरेली,अमृत विचार। बरेली जंक्शन और कलट्टरबकगंज (सीबीगंज) के बीच अब फाटक बंद होने को लेकर दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। ट्रेन के आते ही बस एक क्लिक में फाटक भी बंद होगा और ट्रैक भी बदल दिया जाएगा। इसके लिए सोमवार को कलट्टरबकगंज स्टेशन पर मैकेनिकल इंटरलॉकिंग की जगह अब इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम लगाया गया है। इसके लिए सोमवार के चार घंटे का मेगा ब्लॉक भी लिया गया। इसकी वजह से कुछ ट्रेनें प्रभावित हुईं।

मुरादाबाद मंडल की सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि कलट्टरगंज स्टेशन और बरेली जंक्शन के बीच आईबीएस (इंटरमीडिएट ब्लॉक सिस्टम) लगाया गया है। इससे ट्रेन संचालन पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित और तेज हो जाएगा। जब तक फाटक पूरी तरह से बंद नहीं हो जाता तब तक ट्रेन को सिग्नल नहीं मिलेगा। जैसे ही फाटक पूरी तरह से बंद हो जाएगा। ट्रेन के लिए अपने-आप ही सिग्नल मिल जाएगा और यह तब तक नहीं खुल सकता जब तक ट्रेन रवाना नहीं हो जाती। इससे रेलवे फाटकों पर होने वाले हादसों में कमी आएगी और रेलवे क्रासिंग पर मानवीय हस्तक्षेप भी कम होगा। सभी कार्य अब एक क्लिक से मशीनों के द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दोनो स्टेशनों के बीच इंटरमीडिएट ब्लॉक सिस्टम लगने से उस खण्ड की खंड क्षमता भी बढ़ जाएगी।

संबंधित समाचार