Moradabad: धर्मगुरुओं को समझाकर मस्जिद और मंदिरों से हटवाये लाउडस्पीकर
कांठ अमृत विचार। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने लोगों को समझ कर धार्मिक स्थल मंदिर, मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतरवाये गये। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के क्रम में डीएम और एसएसपी ने स्थानीय पुलिस अधिकारियों को निर्देश जारी किए थे।
थाना प्रभारी निरीक्षक कांठ सुदेश पाल सिंह ने पुलिस बल के साथ ग्राम गढी सलेमपुर में पहुंचकर हिंदू, मुसलमान दोनों पक्षों के लोगों और धर्म गुरुओं को समझाया। जिन मस्जिद और मंदिरों पर एक से अधिक लाउडस्पीकर लगे थे, उन्हें सहमति के आधार पर हटवा दिया गया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक ने धर्म गुरुओं से आग्रह किया है कि वह स्वयं ही क्षेत्र के किसी भी ग्राम में यदि एक से दो लाउडस्पीकर लगे हुए हो तब स्वयं उतरवा दें अन्यथा पुलिस कड़ाई से सरकारी गाइडलाइन का पालन कराएगी।
