फतेहपुर : सजा सुनते ही कोर्ट से भागा पत्नी और बच्चियों की मौत का आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस
फतेहपुर। उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले की एक अदालत ने पत्नी और बच्चियों की आत्महत्या के मामले में सजा को सुन आरोपी न्यायालय से फरार हो गया। इस मामले में पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार आज एडीजी द्वितीय न्यायालय में कैदी राम भरोसे निवासी शांति नगर थाना कोतवाली को कोर्ट में पेश किया गया जहां उसे पांच वर्ष की सजा और 30000 का जुर्माना कोर्ट ने सुनाया।
सजा सुनते ही कैदी अचानक कोर्ट रूम से गायब हो गया। उसकी तलाश में पुलिस लगी लेकिन उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका। उन्होने बताया कि 30 जनवरी 2020 को राम भरोसे ने अपनी पत्नी व चार बच्चियों को नशे की हालत में बुरी तरह पीट दिया था जिसे दुखी होकर पत्नी और बच्चियों ने आत्महत्या कर ली।
इस मामले में आज उससे एडीजे द्वितीय न्यायालय ने सजा सुनाई थी। पुलिस सूत्रों का कहना था कि उसके खिलाफ कोतवाली में मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश की जा रही है।
