Rampur : घर से निकला बुजुर्ग पहले सुनसान इलाके में गया, फिर गोली मारकर किया सुसाइड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। कोतवाली थाना क्षेत्र में एलआईयू आफिस के रास्ते में सुनसान जगह पर वृद्व ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस हर पहलू पर गंभीरता से जांच कर रही है।

कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला मुहल्ला जरीफ निवासी 61 वर्षीय अब्दुल रहमान सोमवार को अपने घर से अचानक से एलआईयू वाले रास्ते पर आ गए,जोकि सूनसान रहता है।गोली मारकर आत्महत्या कर ली। 

गोली चलने के बाद लोग मौके पर दौड़ पड़े। पुलिस मौके पर आ गई।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। हालांकि पुलिस हर पहलू पर गंभीरता से जांच कर रही है। मृतक लैब टेक्नीशियन  बताया जाता है जोकि रिटायर्ड हो चुके थे।

संबंधित समाचार