Vrindavan Scheme: भूखंडों पर कब्जा मिलने का इंतजार कर रहे किसान, 10 महीने बाद भी हाथ खाली

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: वृंदावन योजना के लगभग 350 किसानों को आवास विकास ने सेक्टर 19 बी में भूखंड तो आवंटित कर दिए, लेकिन कब्जा नहीं मिल पा रहा है। जनवरी 2025 में किसानों को 60 वर्गमीटर के भूखंड आवंटित करने के बाद परिषद ने रजिस्ट्री करते हुए शपथ पत्र लिया था कि जहां, जैसी स्थिति में हैं भूखंड ले लेंगे। लगभग 10 महीने बाद भी किसानों को भूखंड पर कब्जा नहीं मिल पाया है। बताया जा रहा है कि निर्माण खंड लखनऊ 5 मौके पर विकास कार्य पूरा नहीं करा पाया है। इससे किसान परेशान हैं और कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं।

आवास विकास ने वृंदावन योजना के किसानों को भूमि अधिग्रहण के बदले 5 प्रतिशत भूखंड देने का निर्णय लिया था। योजना में अपनी जमीन देने वाले किसानों में से अभी लगभग 750 किसान भूखंड मिलने का इंतजार कर रहे हैं। परिषद अभी तक उनकी फाइल तैयार नहीं कर पाया है। आवास विकास के अधिकारियों का कहना है कि जो किसान रह गए हैं उन्हें भूखंड देने के लिए बोर्ड से स्वीकृति ली जाएगी।

संबंधित समाचार