Lucknow Scheme: एलडीए ने रजिस्ट्री के लिए तैयार की 1455 लोगों की सूची, लगाया गया विशेष शिवर 

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार : लखनऊ विकास प्राधिकरण ने विशेष शिविर में संपत्तियों का 60 से 100 फीसद धनराशि जमा करने वाले 1455 आवंटियों की पत्रावली तैयार कर ली है। अब इन आवंटियों की आवासीय व व्यावसायिक संपत्तियों की शिविर में रजिस्ट्री की जाएगी। 12 नवंबर तक इसी तरह और रजिस्ट्री कराने की पत्रावलियां तैयार की जाएंगी।

उपाध्यक्ष के निर्देश पर प्राधिकरण कार्यालय पर रजिस्ट्री कराने के लिए 3 से 15 नवंबर तक विशेष शिविर लगाया गया है। जहां पहले संपत्तियों की रजिस्ट्री कराने की पत्रावली तैयार कराई जा रही है। अंतिम तीन दिन तक तैयार पत्रावलियों की रजिस्ट्री कराई जाएगी। विशेष शिविर का मकसद आवंटियों को रजिस्ट्री और पत्रावली तैयार करने के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े। यह सभी कार्य एक ही पटल पर किए जा रहे हैं। 60 से 100 फीसद तक धनराशि जमा करने वाले 1455 आवंटियों की रजिस्ट्री के लिए पत्रावली भी तैयार कर ली है। उप सचिव माधवेश कुमार ने बताया कि जो आवंटी सम्पत्ति के सापेक्ष 60 से 100 फीसद धनराशि जमा कर चुके हैं वह शिविर में पत्रावली तैयार करके रजिस्ट्री कराए।

संबंधित समाचार