‘भारत पर्व’ में दिखेगी प्रदेश की संस्कृति व विकास की झलक... प्रदेश के विभिन्न अंचलों के कलाकार दल आज हुआ गुजरात रवाना

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: गुजरात में आयोजित होने वाले ‘भारत पर्व’ में शामिल होने के लिए प्रदेश के विभिन्न अंचलों से चयनित कलाकारों एवं विभाग के कर्मचारियों का दल दो बसों द्वारा रवाना हो गया है। सांस्कृतिक दलों को संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने सोमवार को अपनी शुभकामनाओं के साथ विदा किया। कलाकारों द्वारा लोकसंस्कृतियों की प्रस्तुति से उत्तर प्रदेश की ‘उन्नत संस्कृति एवं समग्र विकास’ की झलक पूरा देश देखेगा।

संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री ने कहा कि भारत पर्व 2025 में उप्र. का यह सांस्कृतिक दल न केवल अपनी सांस्कृतिक समृद्धि का प्रदर्शन करेगा, बल्कि ''एक भारत, श्रेष्ठ भारत'' की भावना को कला और लोकजीवन के माध्यम से साकार करेगा। उन्होंने कहा कि भारत पर्व में उत्तर प्रदेश को राज्य की सांस्कृतिक विविधता को राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करने का अवसर मिला है। दल में प्रदेश के विभिन्न अंचलों से आए श्रेष्ठ कलाकार शामिल हैं, जो अपने क्षेत्र की विशिष्ट कला और परंपरा को भारत पर्व के मंच पर प्रस्तुत करेंगे।

संबंधित समाचार