बाराबंकी : विवाहिता का दो बार गर्भपात, आंत फटने से हालत गंभीर, निजी अस्पताल के दो डॉक्टरों पर रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

त्रिवेदीगंज/बाराबंकी, अमृत विचार। क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक निजी अस्पताल में गर्भवती महिला का एक बार नहीं दो बार गर्भपात कर दिया गया, जांच में आंत फटने की बात सामने आई। पीड़ित पति ने पत्नी का इलाज दूसरी जगह करवाया, जहां हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस के सुनवाई न करने पर पति ने कोर्ट की शरण ली तब जाकर तीन माह बाद रिपोर्ट दर्ज की गई है। लोनीकटरा थाना क्षेत्र के रबडहिया का पुरवा निवासी संदीप कुमार के अनुसार उसकी पत्नी राजवती को 20 अगस्त की सुबह अचानक पेट में दर्द हुआ, जिसके बाद वह इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भटकता रहा। जब वह पत्नी को एमएन हॉस्पिटल लेकर पहुंचा, तो डॉक्टर पूनम यादव ने अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देखकर बताया कि गर्भस्थ शिशु में संक्रमण है और गर्भपात आवश्यक है।

डॉक्टर की सलाह पर गर्भपात कराया गया। अगले दिन दोबारा जांच के बाद डॉक्टर ने दोबारा अबॉर्शन की बात कही, वह भी कराया गया। आरोप लगाया कि दो बार इलाज के बाद भी उसकी पत्नी की तबीयत बिगड़ती गई। जब तक डॉक्टर कुबेर गिरी और पूनम यादव पहुंचे, तब तक मरीज की हालत गंभीर हो चुकी थी।

डॉक्टरों ने बताया कि उसकी पत्नी की आंत फट गई है और अब ऑपरेशन जरूरी है। डॉक्टरों ने उसे कहीं शिकायत न करने व 50 हजार रुपये देने और मुफ्त ऑपरेशन का प्रस्ताव दिया। उसने इलाज से इनकार कर पत्नी को मेयो हॉस्पिटल सफेदाबाद में भर्ती कराया, जहां 23 अगस्त को आंत का ऑपरेशन हुआ। महिला का इलाज जारी है और छह महीने तक इलाज की आवश्यकता बताई है।

संबंधित समाचार