Pilibhit: पीटीआर से सटे गांव में बाघ ने किसान को बनाया निवाला...अधखाया शव मिलने से दहशत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पीटीआर की बराही रेंज में एक बार फिर किसान को बाघ ने अपना निवाला बनाया। बुधवार सुबह किसान का अधखाया शव मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। बाघ के हमले में किसान की मौत से ग्रामीण दहशत में हैं।

मामला बराही रेंज की नवदिया बीट में पड़ने वाले टांडा छत्रपति गांव का है। यहां रहने वाले 45 वर्षीय किसान छोटेलाल मंगलवार रात खेत की रखवाली कर रहे थे। इस दौरान उन पर बाघ ने हमला बोल दिया। सुबह ग्रामीणों ने छोटेलाल का अधखाया शव देखा तो दहशत में आ गए। घटना के बाद से ग्रामीण खेतों पर जाने से भी कतरा रहे हैं।

जानकारी मिलने के बाद सीओ पूरनपुर प्रतीक दहिया, कोतवाल पवन पाण्डेय और वन विभाग के रेंजर अरुण मोहन श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिस हालत में शव मिला उससे स्पष्ट होता है कि हमला बाघ ने ही किया होगा। रेंजर अरुण मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि बाघ के पघचिह्न भी मिले हैं, जिनके आधार पर कांबिंग की जा रही है।

संबंधित समाचार