बदायूं : पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
बुधवार दोपहर लगभग दो बजे कादरगंज मार्ग पर हुआ हादसा
कादरचौक, अमृत विचार। कादरचौक थाना क्षेत्र में पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जिला कासगंज के थाना सिकंदरपुर वैश्य के गांव तासी निवासी अतुल (23) पुत्र राजेंद्र अपने भाई पंकज (14) के साथ बाइक से कादरचौक से अपने घर जा रहे थे। बुधवार दोपहर लगभग दो बजे थाना कादरचौक क्षेत्र में कादरगंज मार्ग पर पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीर दोनों को कादरचौक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सक ने अतुल को मृत घोषित कर दिया। वहीं पंकज का इलाज चल रहा है।
