Tribal Pride Day : आज से 18 तक ट्रैफिक डायवर्जन...जनजातीय गौरव दिवस के चलते किया गया बदलाव, बाहर निकलने से पहले देख ले अपना रूट
लखनऊ, अमृत विचार: जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर 13 से 18 नवंबर तक राष्ट्रीय जनजातीय भागीदारी उत्सव कार्यक्रम होना है। डीसीपी ट्रैफिक कमलेश दीक्षित ने बताया कि कार्यक्रम के चलते ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। डीसीपी ने बताया कि इस दौरान ट्रैफिक समस्या आने पर 9454405155 पर संपर्क कर सकते है।
1090 चौराहा पर कार्यक्रम के दौरान
इधर से न जाएं
- डिगडिगा/ताज अंडरपास से आने वाले वाहन समतामूलक चौराहा से 1090 की तरफ नहीं जाएंगे।
- पीएनटी, बालू अड्डा से 1090 की तरफ वाहन नहीं जाएंगे।
- डालीबाग तिराहा से जियामऊ मोड, 1090 चौराहा की तरफ वाहन नहीं जाएंगे।
- बंदरियाबाग चौराहा से गोल्फ क्लब चौराहा, 1090 चौराहा की तरफ नहीं जाएंगे।
- हजरतगंज चौराहा से पार्क रोड होकर वाहन नहीं जाएंगे।
- अंबेडकर उद्यान चौराहा से सामाजिक परिवर्तन स्थल ढाल से 1090 चौराहा की तरफ नहीं जाएंगे।
इधर से जाएं
- वाहन बैराज रोड, पीएनटी, बालू अड्डा से डालीबाग तिराहा, सिकंदरबाग चौराहा होकर जा सकेंगे।
- वाहन बैराज रोड से समतामूलक चौराहा होते हुए जा सकेंगे।
- वाहन सिकंदरबाग चौराहा होकर जा सकेंगे।
- वाहन बंदरियाबाग, डीएसओ, हजरतगंज चौराहा होकर जा सकेंगे।
- वाहन सिकंदरबाग या पेपर मिल होकर जाएंगे।
- वाहन बैराज रोड या आरआर बंधा होकर जा सकेंगे।
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पर कार्यक्रम के दौरान
- विजयीपुर अंडरपास से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहा की तरफ नहीं जाएंगे। वाहन कमता तिराहा, पालीटेक्निक चौराहा या शहीद पथ होकर जा सकेंगे।
- न्यू हाई कोर्ट मोड़/तिराहा से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहा की तरफ नहीं जाएंगे। वाहन कमता तिराहा, पालीटेक्निक चौराहा होकर जा सकेंगे।
- पिकप पुल से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहा की तरफ नहीं जाएंगे। वाहन पालीटेक्निक चौराहा होकर जा सकेंगे।
- मेघा मोटर्स तिराहा से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहा की तरफ नहींं जाएंगे। वाहन समिट बिल्डिंग तिराहा, विजयीपुर व गोमतीनगर रेलवे स्टेशन मार्ग होकर जा सकेंगे।
