Bareilly :  राज्यपाल और पूर्व मुख्यमंत्री आज शहर में, भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के गुरुवार को शहर में कार्यक्रमों के दौरान भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने बताया कि सुबह सात बजे से कार्यक्रमों की समाप्ति तक शहर में भारी वाहनों के लिए लिए रूट डायवर्जन लागू रहेगा। परसाखेड़ा रोड नम्बर-1, विलवा पुल, लालपुर कट, विलयधाम, नवदिया झादा, ट्रांसपोर्टनगर, रामगंगा तिराहा, बुखारा से कोई भी भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगा। पुराना रोडवेज बस स्टैण्ड से सभी रोडवेज बसों का परिचालन गुरुवार को दिन में बंद रहेगा।

- दिल्ली व रामपुर की तरफ से आने वाले भारी वाहन-रोडवेज बसें जिनको बदायूं की तरफ जाना है, झुमका तिराहे से बड़ा बाईपास से विल्वा, विलयधाम, नवदिया झादा, फरीदपुर से फतेहगंज पूर्वी से दातागंज से देवचरा से भमौरा होते हुये जा सकेंगे तथा इसी मार्ग से आ सकेंगे।

- नैनीताल व पीलीभीत रोड की तरफ से आने वाले भारी वाहन-रोडवेज बस जिनकों बदायूं जाना है उनको भी इसी मार्ग से पास किया जाएगा।

- दिल्ली व रामपुर की तरफ से आने वाले भारी वाहन-रोडवेज बस जिनको लखनऊ जाना है वह बड़े बाईपास से झुमका, विल्वा, विलयधाम, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी होकर जा सकेंगे।
- लखनऊ की तरफ से दिल्ली जाने वाले भारी वाहन फरीदपुर, इन्वर्टिस तिराहा होते हुये बड़ा बाईपास से जा सकेंगे।

- बदायूं की तरफ से आने वाले भारी वाहन जिनको बरेली आना है, भमोरा से देवचरा चौराहा से दातागंज, फतेहगंज पूर्वी से इन्वर्टिस यूनिर्वसिटी से ट्रांसपोर्ट नगर तक आ सकेंगे, जिनको दिल्ली जाना है वह बड़े बाईपास से दिल्ली जाएंगे।
- बदायूं व लखनऊ की तरफ से आने वाली रोडवेज बसें इन्वर्टिस तिराहे से सैटेलाइट बस स्टैण्ड तक आ सकेंगी।

- दिल्ली, रामपुर, नैनीताल, पीलीभीत रोड से आने वाली रोडवेज बसें झुमका, विल्वा, विलयधाम, इन्वर्टिस तिराहा होते हुये सैटेलाइट बस स्टैण्ड तक आ-जा सकेंगी।
छह एएसपी समेत एक हजार पुलिस कर्मी संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था

रुहेलखंड यूनिवर्सिटी में गुरुवार को दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल हिस्सा लेंगी। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी शहर में होंगे। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि सुरक्षा के लिए छह एएसपी, 18 सीओ और 20 इंस्पेक्टर, 171 सब इंस्पेक्टर, 670 कांस्टेबल, 100 महिला कांस्टेबल की तैनाती की गई है। रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के आसपास भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की अतिरिक्त तैनाती की गई है।

संबंधित समाचार