लखनऊ: विश्वकप विजय से देश की बेटियों में हुआ ऊर्जा का संचार, DSP दीप्ति शर्मा का हुआ पुलिस मुख्यालय में सम्मान

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार। महिला विश्व कप विजेता टीम की सदस्य डिप्टी शर्मा शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय पहुंची। वहां उन्होंने डीजीपी राजीव कृष्णा से मुलाकात की। डीजीपी ने वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में दीप्ति को सम्मानित किया। डीजीपी राजीव कृष्ण ने कहा कि दीप्ति शर्मा ने न केवल भारत वर्ष को गौरवान्वित किया है, बल्कि उत्तर प्रदेश पुलिस का भी नाम ऊँचा किया है। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन ने पुलिस परिवार को गर्व से भर दिया है।

डीजीपी ने कहा कि 1983 में पुरुष क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक विजय के बाद से देश में क्रिकेट के प्रति आकर्षण लगातार बढ़ा है। उसी परंपरा में, भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 7 बार की चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर विश्व कप के फाइनल में पहुंची। फाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका की टीम को हराकर देशभर की बेटियों में नई ऊर्जा, प्रेरणा और उत्साह का संचार किया है।

डीजीपी ने कहा कि विभिन्न खेल विधाओं के कुशल खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स कोटे में पुलिस विभाग का हिस्सा बनाया जा रहा है। पिछले 3–4 वर्षों में कई उत्कृष्ट खिलाड़ी उत्तर प्रदेश पुलिस से जुड़े हैं। जिससे पुलिस बल की खेल प्रतिभा और मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कठोर परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ इच्छाशक्ति आवश्यक है। जिसका उदाहरण दीप्ति शर्मा ने अपने प्रदर्शन से प्रस्तुत किया है। पुलिस महानिदेशक ने दीप्ति शर्मा के परिजनों को खेल के अनुकूल वातावरण प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया।

अंतरराष्टीय खिलाड़ी व डिप्टी एसपी दीप्ति शर्मा कहा कि पुलिस मुख्यालय के इस मंच पर बोलना अत्यंत गर्व का विषय है। उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बनकर वे स्वयं को गौरवान्वित महसूस करती हैं। वरिष्ठ अधिकारियों से मिलने और नई पुलिस वर्दी धारण करने का अनुभव उनके लिए अत्यंत विशेष रहा। उन्होंने कहा कि वर्ल्ड कप के बाद उन्हें देशभर में जो सम्मान प्राप्त हो रहा है। वह उनके परिवार का गौरव है। यह सब परिवार तथा प्रशिक्षकों के निरंतर सहयोग के बिना संभव नहीं था।

उन्होंने विशेष रूप से अपने बड़े भाई सुमित शर्मा का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और समर्थन ने ही उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि अपने प्रदर्शन से लगातार देश, उत्तर प्रदेश और उत्तर प्रदेश पुलिस का नाम ऊंचा करती रहेंगी। कहा कि परिवार का सपना था कि घर से कोई पुलिस अधिकारी बने। इस सपने को पूरा कर पाना उनके जीवन का अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण है।

ये भी पढ़े :
Uttarakhand Festival: म्यूजिकल चेयर रेस में दीपा, अलका और रागिनी जीतीं...बाल दिवस पर हुए विभिन्न कार्यक्रम 

संबंधित समाचार